Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»Rajyasabha Election: महागठबंधन के चार विधायक रहे गैरहाजिर, NDA ने राज्यसभा की सभी पांच सीट पर दर्ज की जीत
    Bihar

    Rajyasabha Election: महागठबंधन के चार विधायक रहे गैरहाजिर, NDA ने राज्यसभा की सभी पांच सीट पर दर्ज की जीत

    News DeskBy News DeskMarch 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna.  बिहार में सोमवार को राज्यसभा चुनाव में सभी पांच सीट पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने जीत हासिल की। मतदान के दौरान विपक्षी महागठबंधन के चार विधायकों की गैरहाजिरी से राजनीतिक समीकरण बदल गया, जिससे राजग को निर्णायक बढ़त मिल गई। चुनाव में राजग के उम्मीदवार जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रथम वरीयता के 44 वोट मिले, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को भी 44 मत प्राप्त हुए। वहीं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा को 42 और जदयू के रामनाथ ठाकुर को भी 42 वोट मिले। महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह को केवल 37 वोट मिले।

    इसके बाद द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती में भाजपा के उम्मीदवार शिवेश राम की जीत के साथ ही पांचवीं सीट भी राजग के खाते में चली गई। उल्लेखनीय है कि राज्य में विधायकों की संख्या और निर्धारित फार्मूले के तहत जीत के लिए 41 विधायकों के मतों की आवश्यकता थी। राज्यसभा चुनाव के बहाने बिहार की राजनीति में बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला। चुनावी गणित जहां महागठबंधन के पक्ष में जाता हुआ दिखाई दे रहा था, वहीं मतदान के दिन चार विधायकों की गैरहाजिरी ने पूरा समीकरण बदल दिया।

    नतीजतन राजग ने पांचों सीटों पर जीत हासिल की और महागठबंधन की रणनीति विफल हो गई। इस चुनाव में पांचवीं सीट सबसे अधिक चर्चा में रही, क्योंकि यहां मुकाबला बेहद कांटे का माना जा रहा था। इस सीट को जीतने के लिए राजग को तीन अतिरिक्त विधायकों के समर्थन की आवश्यकता थी, जबकि महागठबंधन को छह विधायकों के वोट की जरूरत थी।

    Jharkhand: झारखंड में एक माह के भीतर 42,000 से अधिक सहिया को मिलेगा टैबलेट

    महागठबंधन की ओर से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने संख्या जुटाने के लिए रणनीति बनाई थी और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के पांच विधायकों तथा मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक विधायक का समर्थन भी हासिल कर लिया था।

    संख्याबल के इस समीकरण के बाद महागठबंधन को भरोसा था कि पांचवीं सीट उसके खाते में जाएगी, लेकिन मतदान के समय उसके चार विधायक वोट डालने नहीं पहुंचे और यहीं से पूरा समीकरण बदल गया।

    Jamshedpur: परसुडीह प्रमथ नगर में बंग बंधु संस्था ने सड़क, नाला और पेयजल की समस्या को लेकर किया धरना प्रदर्शन, 15 दिनों का दिया अल्टीमेटम

    कांग्रेस के तीन विधायक, राजद के एक विधायक नहीं पहुंचे
    मतदान से अनुपस्थित रहने वालों में कांग्रेस के तीन विधायक वाल्मीकिनगर से सुरेंद्र कुशवाहा, फारबिसगंज से मनोज विश्वास और मनिहारी से मनोहर सिंह जबकि राजद के ढाका से विधायक फैजल रहमान शामिल हैं। इन चार वोटों की कमी ने महागठबंधन की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और राजग को निर्णायक बढ़त मिल गई।
    महागठबंधन ने चुनाव परिणाम को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। राजद नेताओं का कहना है कि उनके विधायकों को खरीद लिया गया या उन्हें मतदान से दूर रखने की साजिश रची गई। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने परिणाम के बाद कहा कि उनके चार विधायक मतदान नहीं कर सके और पूरे बिहार को पता है कि ऐसा क्यों हुआ।

    उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा धनबल और सत्ता के प्रभाव का इस्तेमाल करती है, जिसके कारण यह परिणाम सामने आया। राजद उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह ने भी आरोप लगाया कि चुनाव में बड़े पैमाने पर खरीद-फरोख्त हुई है और सत्ता का दुरुपयोग किया गया। उनका कहना है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए धनबल का इस्तेमाल किया गया, जिससे चुनाव का परिणाम प्रभावित हुआ। उधर महागठबंधन के विधायक कुमार सर्वजीत ने कहा कि इस घटना से देश की राजनीति में धनबल के इस्तेमाल की सच्चाई उजागर हो गई है। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया में शामिल न होने वाले विधायकों ने जनता के साथ विश्वासघात किया है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    NDA won all five Rajya Sabha seats. NDA ने राज्यसभा की सभी पांच सीट पर दर्ज की जीत Rajya Sabha Election: Four MLAs of the Grand Alliance were absent Rajyasabha Election: महागठबंधन के चार विधायक रहे गैरहाजिर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: झारखंड में एक माह के भीतर 42,000 से अधिक सहिया को मिलेगा टैबलेट

    April 12, 2026

    Jamshedpur: परसुडीह प्रमथ नगर में बंग बंधु संस्था ने सड़क, नाला और पेयजल की समस्या को लेकर किया धरना प्रदर्शन, 15 दिनों का दिया अल्टीमेटम

    April 12, 2026

    Jharkhand: सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से 70 लाख ठगने का आरोपी गिरफ्तार

    April 12, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: झारखंड में एक माह के भीतर 42,000 से अधिक सहिया को मिलेगा टैबलेट

    April 12, 2026

    Jamshedpur: परसुडीह प्रमथ नगर में बंग बंधु संस्था ने सड़क, नाला और पेयजल की समस्या को लेकर किया धरना प्रदर्शन, 15 दिनों का दिया अल्टीमेटम

    April 12, 2026

    Jharkhand: सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से 70 लाख ठगने का आरोपी गिरफ्तार

    April 12, 2026

    Bihar New Government : बिहार में नयी सरकार के गठन की प्रक्रिया 13 अप्रैल के बाद शुरू होगी, भाजपा नेता अपने ‘पहले मुख्यमंत्री’ को लेकर उत्साहित

    April 12, 2026

    Aasha Bhoshle: दिग्गज गायिका दिवंगत लता मंगेशकर की छोटी बहन आशा भोसले का निधन

    April 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group