Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Ayodhya Ram Mandir: TATA कंसल्टिंग इंजीनियर्स लिमिटेड व एलएंडटी के अधिकारियों के साथ राम मंदिर निर्माण समिति ने की बैठक, लंबित निर्माण कार्यों की समय सीमाएं तय
    Headlines

    Ayodhya Ram Mandir: TATA कंसल्टिंग इंजीनियर्स लिमिटेड व एलएंडटी के अधिकारियों के साथ राम मंदिर निर्माण समिति ने की बैठक, लंबित निर्माण कार्यों की समय सीमाएं तय

    News DeskBy News DeskDecember 29, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ayodhya. राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र ने राम जन्मभूमि में चल रहे निर्माण कार्यों की शनिवार को समीक्षा की. मिश्र ने एलएंडटी और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स लिमिटेड के अधिकारियों समेत मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ भी एक बैठक की. ट्रस्ट के सूत्रों के मुताबिक विभिन्न लंबित निर्माण कार्यों के लिए संभावित समय सीमाएं तय की गई हैं.

    मिश्र ने बताया कि हिंदू संतों के मंदिरों के बीच पुष्करी नाम से एक सरोवर निर्माणाधीन है. अगले वर्ष जून तक हिंदू संतों के छह मंदिरों का निर्माण, तालाब और एक किलोमीटर लंबे परकोटे का निर्माण पूरा हो जाएगा. तीन लाख घन फुट पत्थर परकोटा के निर्माण में लगाए जाने हैं. उन्होंने कहा कि हिंदू संतों की प्रतिमाएं जयपुर में निर्माणाधीन हैं और इनका निरीक्षण जनवरी के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा. इन मंदिरों का निर्माण कार्य पूरा होने पर इन प्रतिमाओं को स्थापित करने के लिए अयोध्या लाया जाएगा.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    इस बीच, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रवेश के लिए सभी चार दिशाओं में प्रस्तावित प्रवेश द्वारों का नाम इतिहास के प्रसिद्ध आचार्यों के नाम पर रखा जाएगा. ये नाम अभी तय किए जाने बाकी हैं। इसके अलावा, मंदिर परिसर के भीतर सड़कों पर कार्य पूरा करने के लिए रामनवमी से पूर्व, मार्च की समय सीमा तय की गई है.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    निर्माण समिति के अध्यक्ष के साथ निर्माण एजेंसियों के जिम्मेदार लोगों के साथ इस बैठक में उपरोक्त सभी मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई. इसके अलावा 70 एकड़ के मंदिर परिसर का 40 एकड़ हिस्सा हरित क्षेत्र को समर्पित होगा. इसमें से 18 एकड़ की “हरितिका वीथि” मार्च तक तैयार हो जाएगी. सप्तऋषि मंदिर के पूरा होने पर इनके बीच एक खूबसूरत पुष्करिणी (फूलों से भरा तालाब) बनाया जाएगा. बैठक में मौजूद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी अनिल मिश्र ने उक्त जानकारी दी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ayodhya Ram Mandir L&T Ram Mandir construction committee set deadlines for pending construction works TATA Consulting Engineers Limited
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group