Lahar Chakra

Ramgarh Accident: रामगढ़ सड़क हादसे में स्कूली बच्चों की मौत ने खड़े किये सवाल; आखिर सरकारी आदेश के बाद भी कैसे खुल रहा था स्कूल?

Ramgarh.रामगढ़ जिले में बुधवार सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा सामने आया, जिससे पूरा इलाका दहल गया. यहां ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी ऑटो को रौंद दिया. इसमें 3 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई.कई लोग घायल हुए हैं. मृतकों में ऑटो का चालक भी शामिल है. दुर्घटना रामगढ़-बोकारो मार्ग के गोला तिरला मोड़ के समीप हुई.
स्कूल बंद करने का आदेश के बावजूद कैसे स्कूल संचालक ने स्कूल खोले रखा-ग्रामीण
बता दें झारखण्ड में प्रचंड ठंड की वजह से सरकार ने सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों को आदेश जारी कर रखा है कि 8वीं तक की कक्षाएं बंद रहेंगी. बावजूद इसके छोटे बच्चों को स्कूल बुलाया जा रहा है. इससे ग्रामीणों में काफी रोष देखा जा रहा है.

Exit mobile version