Site icon Lahar Chakra

Ramgarh: बीमार मां को घर में बंद कर Mahakumbh गये बेटे को प्रशासन ने दिया नोटिस, 27 फरवरी को हाजिर होने का आदेश

Ranchi. सीसीएलकर्मी अखिलेश कुमार अपनी बीमार मां संजू देवी को अरगड्डा सुभाष नगर स्थित अपने क्वार्टर में ताला बंद कर दो दिन पहले पत्नी व बच्चों के साथ स्नान करने के लिए कुंभ चले गये. जाने से पहले उन लोगों ने मां को खाने के लिए चूड़ा दिया था. चूड़ा भी खत्म हो गया था. दो दिन से भूखी संजू देवी रो-रो कर बंद क्वार्टर में खाने के लिए तड़प रही थी. भूख मिटाने के लिए घर में रखे प्लास्टिक को चबाने के लिए मजबूर हो गयी थी. इसके बाद आस पड़ोस के लोगों ने ताला तोड़ कर उन्हें बाहर निकाला. इस मामले में उपायुक्त ने संज्ञान लिया है.

उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. उपायुक्त के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी ने वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण व कल्याण अधिनियम 2007 के तहत पुत्र अखिलेश कुमार को नोटिस देकर 27 फरवरी को अनुमंडल पदाधिकारी के न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने को कहा है. ज्ञात हो कि

Exit mobile version