Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Ramgarh : वेलेंटाइन वीक में प्रेमिका के साथ पकड़ा गया पति, थाने पहुंची पत्नी
    Headlines

    Ramgarh : वेलेंटाइन वीक में प्रेमिका के साथ पकड़ा गया पति, थाने पहुंची पत्नी

    News DeskBy News DeskFebruary 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रामगढ़. वेलेंटाइन वीक अपनी चरम सीमा पर है. ऐसे मौके पर प्रेमी युगल एक दूसरे से मिलने के लिए बेताब रहते हैं. 13 फरवरी को वेलेंटाइन वीक का ”किस डे” मनाया जाता है.‌ इस दिन एक महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ उसके घर में ही पकड़ लिया. इसके बाद यह पूरा मामला थाने पहुंचा. पति और उसकी प्रेमिका दोनों पुलिस की हिरासत में पहुंच गए. यह पूरी घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पीछे एक घर में घटी है. पुलिस की हिरासत में मौजूद प्रेमी भीम सिंह कुशवाहा और उसकी प्रेमिका कांति देवी एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खा रहे थे. इसी दौरान भीम की पत्नी संध्या कुमारी वहां पहुंची और उन दोनों को रंगे हाथों पकड़ा. उसने भीम और कांति को कमरे के बाहर बंद कर दिया और पूरे मोहल्ले को वहां जुटाया.

    संध्या कुमारी ने पुलिस को बताया कि उसके पति भीम सिंह कुशवाहा पर पिछले पांच महीना से शक हो रहा था. वेलेंटाइन वीक के दौरान उसने अपने पति का पीछा किया. गुरुवार को जब उसका पति भीम अपनी प्रेमिका कांति देवी से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा, तो उसने उसे वहां देख लिया. इसके बाद उसने कांति देवी की सास पियासी देवी और अन्य लोगों को खबर की. आसपास के लोग वहां इकट्ठा हुए, तभी संध्या कुमारी ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया. जब पुलिस वहां पहुंची तो कांति और भीम एक साथ कमरे से बाहर निकले.

    Seraikella- Kharsawan: उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण

    भीम सिंह कुशवाहा मूल रूप से औरंगाबाद जिले का रहने वाला है. रामगढ़ में वह गोड़ियारी बागी में अपनी पत्नी संध्या कुमारी के साथ रहता है. संध्या ने बताया कि उसकी शादी 2019 में भीम के साथ हुई थी. उन दोनों ने अपना प्रेम विवाह औरंगाबाद कोर्ट में किया था. पहले तो वह मछली बेचने का व्यापार करता था, लेकिन जब व्यापार नहीं चला तो वह सब्जी बेचने लगाऋ इसी दौरान भीम की दोस्ती कांति देवी के पति दिनेश मेहता के साथ हुई. जब दिनेश घर जाता था तो कांति सब्जी बेचने के लिए दुकान पर आती थी. इसी दौरान कांति और भीम के बीच संबंध स्थापित हो गया.

    Seraikella-Kharsawan:  जनता दरबार में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    भीम सिंह कुशवाहा और कांति देवी दोनों तीन वर्ष के बच्चों के मां-बाप हैं. भीम की शादी 2019 में संध्या कुमारी के साथ हुई थी. वही कांति देवी की शादी दिनेश मेहता के साथ 2017 में हुई थी. दोनों के बच्चे हैं, लेकिन वह अपने पार्टनर को लेकर खुश नहीं थे. थाने पहुंचने के बाद कांति देवी ने भीम सिंह कुशवाहा के साथ ही रहने की बात पुलिस को कही है. इधर भीम सिंह कुशवाहा ने अपनी पत्नी संध्या कुमारी के साथ अपनी प्रेमिका कांति देवी को भी साथ रखने का वादा किया है. पुलिस अब इस पूरे मामले में दोनों पक्षों की बात सुन रही है. जांच के बाद पूरी कार्रवाई होगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ramgarh: Husband caught with girlfriend during Valentine's Week wife reaches police station
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella- Kharsawan: उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण

    July 3, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  जनता दरबार में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    July 3, 2026

    Jamshedpur Bandh: ‘जमशेदपुर बंद’ से सामान्य जनजीवन बाधित, प्रमुख सड़कें अवरुद्ध, स्कूलों सहित शैक्षणिक संस्थान बंद रहे, ऑटो-रिक्शा, बसें और अन्य वाहन सड़कों से नदारद

    July 3, 2026
    Recent Post

    Seraikella- Kharsawan: उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण

    July 3, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  जनता दरबार में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    July 3, 2026

    Jamshedpur Bandh: ‘जमशेदपुर बंद’ से सामान्य जनजीवन बाधित, प्रमुख सड़कें अवरुद्ध, स्कूलों सहित शैक्षणिक संस्थान बंद रहे, ऑटो-रिक्शा, बसें और अन्य वाहन सड़कों से नदारद

    July 3, 2026

    Jamshedpur Bandh: हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में NDA का ‘जमशेदपुर बंद’ का दिख रहा व्यापक असर, साकची, बिष्टुपुर, जुगसलाई समेत पूरा शहर ठप

    July 3, 2026

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर गठित, SIT पूरे घटनाक्रम के पीछे की साजिश की करेगी पड़ताल, डीडी बार जांच के दायरे में

    July 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group