Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jharkhand»रामगढ़ : युवती के अपहरण को लेकर दो संप्रदायों में तनाव, सड़क पर उतरे लोग, बुलाया बंद
    Jharkhand

    रामगढ़ : युवती के अपहरण को लेकर दो संप्रदायों में तनाव, सड़क पर उतरे लोग, बुलाया बंद

    News DeskBy News DeskFebruary 25, 2025Updated:February 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रामगढ़. रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र में लापता युवती को लेकर दो संप्रदायों में तनाव है. सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने लापता युवती को वापस घर लाने के लिए जिला प्रशासन को 23 फरवरी तक का मोहलत दिया था. जब युवती को पुलिस वापस नहीं ला सकी, तो साेमवार की शाम सांसद के आह्वान पर कई लोग मशाल लेकर सड़क पर उतर गए. रामगढ़ बोकारो राष्ट्रीय राजमार्ग 23 को चितरपुर प्रखंड में जाम कर दिया . तनाव को कम करने के लिए रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, चितरपुर सीओ दीपक मिंज, रजरप्पा थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे, रामगढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने भी मोर्चा संभाला.

    चितरपुर सोनार मोहल्ला से नाै फरवरी को लापता हुई युवती के भाई ने रजरप्पा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता कुंभ स्नान करने गए थे. इसी दौरान नाै फरवरी को उनकी बहन घर से गायब हो गई. काफी खोजबीन के बाद उसे पता चला कि चितरपुर प्रखंड के ही दर्जी मोहल्ला निवासी मो ग़ालिब उर्फ राजा ने उसकी बहन का अपहरण कर लिया है. उसने यह भी आशंका जताई है कि इस अपहरण में मो गालिब के सहयोगी फौजी पिता मो शौकत और एक अन्य व्यक्ति भी शामिल है, जिसका नाम उन्हें पता नहीं है. उसने यह भी बताया है कि उसकी बहन का अपहरण कर ग़ालिब उर्फ राजा उसे केरल ले गया है. साथ ही वह उसे वहां से भी विदेश ले जाकर उसके साथ गलत कार्य करने की आशंका जताया है.

    रजरप्पा थाना क्षेत्र में दो संप्रदायों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया. सोमवार को सड़क जाम और मशाल जुलूस के दौरान लोगों को न सिर्फ भारी परेशानी हुई, बल्कि शांति व्यवस्था भी भंग होने के संकेत मिलने लगे. ऐसे में डीएसपी परमेश्वर प्रसाद और सीओ दीपक कुमार मिंज की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक बुलाई गई. इस बैठक में पुलिस ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.

    Jamshedpur : जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनिज कारोबारियों के विरूद्ध सख्ती का निर्देश, वन क्षेत्रों में अवैध उत्खनन, परिवहन, बिना पंजीकरण संख्या वाले वाहनों की धरपकड़, अतिभारित/ ओवरलोडेड वाहनों की जांच तथा दोषी वाहन मालिकों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा

    इस प्रकरण पर रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने कहा कि विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है. कोई भी व्यक्ति कानून का उल्लंघन नहीं कर सकता. इस प्रकरण में प्राथमिकी भी दर्ज हो गई है. दोषियों को किसी भी स्तर पर बक्शा नहीं जाएगा.

    रामगढ़ एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी ने बताया कि मामले में पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है. विधि व्यवस्था को लेकर दोनों पक्षों से वार्ता की जा रही है. विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

    Jharkhand : झारखंड में 17 IAS के बाद 46 IPS भी इधर से उधर, सरायकेला समेत दर्जनभर जिलों को मिले नए SP

    मशाल जुलूस में शामिल गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने पुलिस प्रशासन को चुनौती दी है. उन्होंने कहा कि एक मुस्लिम युवक ने हिंदू लड़की का अपहरण किया है. यह मामला काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. इस मामले में पुलिस का रवैया भी ठीक नहीं है. लगातार पीड़ित पक्ष को ही पुलिस के द्वारा दबाया गया, जिससे न सिर्फ पीड़ित परिवार बल्कि पूरा हिंदू समाज मर्माहत है. ऐसी वारदातों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

    उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को पहले ही काफी समय दिया गया है. अपहरण की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी उचित कार्रवाई नहीं हो पाई. अगर जल्द ही पुलिस कार्रवाई नहीं करती है, तो यह आंदोलन और भी उग्र होगा. उन्होंने कहा कि इस घटना के विरोध में 25 मार्च को चितरपुर बंद बुलाया गया है, जिसमें यहां के सभी व्यवसायी बाजार बंद कर अपना समर्थन जताएंगे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    people took to the streets and called for a bandh Ramgarh: Tension between two communities over the kidnapping of a girl
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur : जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनिज कारोबारियों के विरूद्ध सख्ती का निर्देश, वन क्षेत्रों में अवैध उत्खनन, परिवहन, बिना पंजीकरण संख्या वाले वाहनों की धरपकड़, अतिभारित/ ओवरलोडेड वाहनों की जांच तथा दोषी वाहन मालिकों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा

    April 18, 2026

    Jharkhand : झारखंड में 17 IAS के बाद 46 IPS भी इधर से उधर, सरायकेला समेत दर्जनभर जिलों को मिले नए SP

    April 18, 2026

    Jharkhand Crime : जनता श्रमिक संघ के सचिव और धनबाद मेयर संजीव सिंह के करीबी को मारी गोली, गंभीर, घटनास्थल से मिले 4 खोखे

    April 18, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur : जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनिज कारोबारियों के विरूद्ध सख्ती का निर्देश, वन क्षेत्रों में अवैध उत्खनन, परिवहन, बिना पंजीकरण संख्या वाले वाहनों की धरपकड़, अतिभारित/ ओवरलोडेड वाहनों की जांच तथा दोषी वाहन मालिकों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा

    April 18, 2026

    Jharkhand : झारखंड में 17 IAS के बाद 46 IPS भी इधर से उधर, सरायकेला समेत दर्जनभर जिलों को मिले नए SP

    April 18, 2026

    Jharkhand Crime : जनता श्रमिक संघ के सचिव और धनबाद मेयर संजीव सिंह के करीबी को मारी गोली, गंभीर, घटनास्थल से मिले 4 खोखे

    April 18, 2026

    Jharkhand Health : झारखंड में 50 बिस्तर तक के अस्पतालों को नियमों में मिल सकती है राहत

    April 18, 2026

    Jamshedpur Electricity : मानगो और सोनारी के कई इलाकों में आज बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    April 18, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group