Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»रामगढ़ : मूसलाधार बारिश, थाना-बैरक की छातों से रिसने लगा पानी, बाल्टी और टब लगाकर रह रहे सिपाही
    Headlines

    रामगढ़ : मूसलाधार बारिश, थाना-बैरक की छातों से रिसने लगा पानी, बाल्टी और टब लगाकर रह रहे सिपाही

    News DeskBy News DeskSeptember 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रामगढ़. जिले में साइक्लोन की वजह से पिछले 72 घंटे से लगातार बारिश हो रही है. यह बारिश अब मुसीबत बन गई है. हर तरफ लोग परेशान हैं. आवागमन बाधित हो रहा है. इन सबके अलावा पुलिस विभाग के जवान भी भारी मुसीबत झेल रहे हैं. एक तरफ लगातार करमा, मिलादुन्नबी और विश्वकर्मा पूजा की ड्यूटी लगी है, वहीं दूसरी ओर अपना सामान बढ़ाने की ड्यूटी भी वे खुद ही निभा रहे हैं.

    भारी बारिश की वजह से थाना और बैरक की छतों से पानी रिसने लगा है. कोई सिपाही बाल्टी और टब लगाकर अपने सामान को भीगने से बचा रहा है. तो कोई सिपाही अपना चारपाई हटाकर उसे बचा रहा है. बैरक में रह रहे सिपाहियों की हालत ऐसी है कि वह कहां सोएंगे और कहां बैठेंगे कह पाना मुश्किल है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    रामगढ़ एसपी अजय कुमार को जैसे ही इसकी सूचना मिली, सोमवार की शाम वे खुद थाना पहुंचे. थाना परिसर में उन्होंने जो हालात देखे उसे देखकर वे दंग रह गए. उन्होंने तत्काल डीसी चंदन कुमार को फोन किया और थाना भवन की मरम्मत करने की गुहार लगाई. उन्होंने कहा कि एक तरफ पुलिस जवान लगातार ड्यूटी कर रहे हैं. वरीय अधिकारियों की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वह सिपाहियों की बुनियादी सुविधाओं को जरूर मुहैया करा पाए.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    एसपी अजय कुमार ने बताया कि रामगढ़ जिले के विभिन्न थाना परिसरों का भी वे निरीक्षण करेंगे. पिछले तीन दिनों में मौसम में काफी बदलाव आया है. लगातार हो रही बारिश आम लोगों और ड्यूटी पर तैनात पदाधिकारियों को भी परेशान कर रही है. इसके बावजूद पुलिस मुस्तैद है. उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न थानों में भी सिपाहियों को दिक्कत हो रही है. जिसका जायज़ा लेकर वहां की समस्या दूर की जाएगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Heavy rain becomes a problem soldiers are filteri
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group