Site icon Lahar Chakra

Ramnavmi: CM हेमन्त सोरेन और उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन ने रामनवमी पर मुख्यमंत्री आवास के मंदिर में विधि-विधान से की पूजा अर्चना

Ranchi. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन ने रामनवमी के पावन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास स्थित मंदिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना की. इस अवसर पर उन्होंने राज्य के सर्वांगीण विकास, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी का पर्व हमें प्रभु श्री राम के आदर्शों से प्रेरित होने का अवसर देता है.

उन्होंने श्री राम के जीवन को प्रेम, मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, उदारता और त्याग का प्रतीक बताया, जिनका संदेश युगों-युगों तक मानवता को प्रेरित करता रहेगा. सीएम ने सभी राज्यवासियों को इस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी और उनके जीवन में खुशियां, समृद्धि और सुख-शांति की कामना की. विधायक कल्पना सोरेन ने भी इस अवसर पर सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं दी और राज्य के लोगों के लिए खुशहाली और समृद्धि की कामना कीं.

Exit mobile version