
Ranchi. सितंबर में रांची से विभिन्न शहरो के लिए परिचालन होने वाले विमान सेवाओं के समय में बदलाव किए गए है. यह बदलाव एक सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक लागू होंगे. इनमें कई विमानों के आने-जाने के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है. इन विमान सेवाओं के समय में 5 मिनट से लेकर आधे घंटे तक का बदलाव किया गया है. इस महीने में कुल 24 विमानों की आवाजाही होगी.
इसमें पांच बेगंलुरु, सात दिल्ली, दो भुवनेश्वर, हैदराबाद की दो, तीन मुंबई, तीन कोलकाता समेत पटना, पुणे के लिए विमान सेवाए उपलब्ध होगी. इसमें इंडिगो की 16 और एयर इंडिया एक्सप्रेस की आठ विमान सेवाओं का परिचालन होगा.
