Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Elections»RANCHI : प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सारी तैयारियां पूरी, चप्पे-चप्पे पर जवान रहेंगे तैनात
Elections

RANCHI : प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सारी तैयारियां पूरी, चप्पे-चप्पे पर जवान रहेंगे तैनात

News DeskBy News DeskNovember 10, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

रांची. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रांची में होने वाले रोड शो को लेकर पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है. रांची में होने वाले रोड शो को लेकर सड़क को जगह-जगह बैरिकेडिंग की गयी है. प्रधानमंत्री के कारकेड का रिहर्सल भी शनिवार को किया गया. इस दौरान सभी वरीय अधिकारी मौजूद थे.

रांची में प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर तीन हजार से अधिक जवान तैनात किए गए हैं. प्रधानमंत्री के रांची के रोड शो के दौरान चप्पे-चप्पे पर जवानों की तैनाती रहेगी. साथ ही सभी ऊंचे भवनों पर पुलिस के हथियार बंद दस्ता तैनात रहेंगे. पुलिस मुख्यालय की ओर से गुमला, बोकारो और रांची के लिए सीनियर आईपीएस अधिकारियों को सुरक्षा का प्रभार भी दिया गया है. प्रधानमंत्री मोदी का 10 नवंबर को रांची, बोकारो और गुमला में कार्यक्रम प्रस्तावित है. प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर तीनों जिलों की पुलिस अलर्ट मोड है. सुरक्षा और विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए सीनियर आईपीएस अधिकारियों को वर्गीय प्रभार दिया गया है. डीजी रेल मुरारी लाल मीणा गुमला में सुरक्षा के वरीय प्रभार में रहेंगे. साथ ही रांची के डीआईजी अनूप बिरथरे भी गुमला में ही कैम्प करेंगे. एडीजी अभियान संजय आनंद राव लाठकर रांची में प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के वरीय प्रभार में रहेंगे.

Jharkhand: पहले कुएं से पानी लेने से रोका, फिर दी जातिसूचक गालियां, दलित महिला से मारपीट के आरोप में पांच लोगों पर FIR दर्ज

एडीजी के अलावा रांची में आईजी अखिलेश झा, आईजी पंकज कंबोज, आईजी विजया लक्ष्मी, डीआईजी एस कार्तिक और डीआईजी संध्या रानी मेहता भी प्रधानमंत्री के सुरक्षा में तैनात हैं. वहीं, बोकारो में एडीजी प्रिया दुबे सुरक्षा के वरीय प्रभार में रहेंगी. प्रिया दुबे के अलावा बोकारो में आईजी एस माइकल राज और डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा भी सुरक्षा में तैनात रहेंगे. प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित गुमला बोकारो और रांची को लेकर 19 आईपीएस अधिकारियों को भी सुरक्षा की कमान दी गई है. इन आईपीएस अधिकारियों को रांची में सुरक्षा की जिम्मेदारी मिली है उनमें चंदन कुमार झा, अनुरंजन किस्पोट्टा, अंजनी कुमार झा, निधि द्विवेदी, पीयूष पांडे, सरोजिनी लकड़ा, विजय आशीष कुजूर, अमित रेनू, अजय कुमार सिंह, राकेश रंजन और कुमार शिवाशीष शामिल हैं. प्रधानमंत्री के गुमला दौरे के लिए आईपीएस एमेल्डा एक्का, अंजनी अंजन, नाथू सिंह मीणा और प्रवीण पुष्कर रहेंगे. वहीं, बोकारो में आईपीएस एम अर्शी, मुकेश कुमार, मनीष टोप्पो और कपिल चौधरी रहेंगे.

Jharkhand: आजीवन कारावास की सजा काट रहे 53 कैदियों की समयपूर्व रिहाई पर रोक, राज्य सरकार ने प्रस्तावों को नहीं दी मंजूरी

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: पहले कुएं से पानी लेने से रोका, फिर दी जातिसूचक गालियां, दलित महिला से मारपीट के आरोप में पांच लोगों पर FIR दर्ज

October 14, 2026

Jharkhand: आजीवन कारावास की सजा काट रहे 53 कैदियों की समयपूर्व रिहाई पर रोक, राज्य सरकार ने प्रस्तावों को नहीं दी मंजूरी

October 14, 2026

Tata Sons के चेयरमैन चंद्रशेखरन बोले- सेमीकंडक्टर विनिर्माण में वैश्विक भूमिका निभाने की स्थिति में भारत

October 14, 2026
Recent Post

Jharkhand: पहले कुएं से पानी लेने से रोका, फिर दी जातिसूचक गालियां, दलित महिला से मारपीट के आरोप में पांच लोगों पर FIR दर्ज

October 14, 2026

Jharkhand: आजीवन कारावास की सजा काट रहे 53 कैदियों की समयपूर्व रिहाई पर रोक, राज्य सरकार ने प्रस्तावों को नहीं दी मंजूरी

October 14, 2026

Tata Sons के चेयरमैन चंद्रशेखरन बोले- सेमीकंडक्टर विनिर्माण में वैश्विक भूमिका निभाने की स्थिति में भारत

October 14, 2026

UPI लेनदेन पर ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ लगाने का फैसला टला, अभी नई तारीख घोषित नहीं

October 14, 2026

Share Market: शेयर बाजार शुरुआती गिरावट के बाद संभला, TCS के शेयर में जबरदस्त उछाल

October 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group