Site icon Lahar Chakra

Ranchi Crime: कांके में जमीन कारोबारी को तीन अपराधियों ने मारी गोली, घायल, रिम्स में चल रहा इलाज

Ranchi. तीन अपराधियों ने चंदवे निवासी जमीन कारोबारी राजेश मुंडा (35) को गोली मारकर घायल कर दिया. घटना गुरुवार शाम की है. राजेश जमीन कारोबार से जुड़ा है. वह शाम को गांव के जतरा स्थल के समीप एक होटल में लोगों से बातचीत कर रहा था. इसी बीच बाइक से आये तीन अपराधियों ने ताबड़तोड़ तीन गोली राजेश पर चला दी. एक गोली राजेश के घुटने पर लगी, जिससे वह घायल हो गया. वारदात के बाद तीनों अपराधी में दो बाइक से फरार होने में सफल रहे. वहीं एक अपराधी चंदवे बस्ती की ओर पैदल चला गया. घायल को रिम्स में भर्ती कराया गया है. जानकारी मिलते ही कांके पुलिस घटनास्थल पर पंहुच कर मामले की जांच कर रही है.

Exit mobile version