Site icon Lahar Chakra

Ranchi : 2002 से 2007 बैच आवंटित IPS को मिला एक साल का वरीयता का लाभ

Ranchi. 2002 से 2007 बैच आवंटित आईपीएस को एक साल का वरीयता का लाभ मिला है. इसको लेकर गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. जारी अधिसूचना के मुताबिक सेलेक्ट लिस्ट 2009, 2010 और 2011 के खिलाफ राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नत पदाधिकारी के वरीयता वर्ष का पुनर्निर्धारण किया गया है.

साथ ही साल 2002 से 2007 बैच आवंटित भारतीय पुलिस सेवा के पदाधिकारी को वरीयता वर्ष/बैच में एक वर्ष की वरीयता का लाभ प्रदान किया गया है. इसका लाभ सेवानिवृत आईपीएस प्रशांत कुमार कर्ण को मिला. पूर्व में इन्हें 2003 बैच आवंटित किया था, लेकिन बाद उन्हें 2002 बैच आवंटित किया गया है.

 

Exit mobile version