Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»RANCHI : खूंटी में नाबालिग की पिटाई करने का आरोपी सब इंस्पेक्टर सस्पेंड
    Crime

    RANCHI : खूंटी में नाबालिग की पिटाई करने का आरोपी सब इंस्पेक्टर सस्पेंड

    News DeskBy News DeskFebruary 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    खूंटी : खूंटी जिला स्थित महिला थाना पुलिस पर मानव तस्करी के एक आरोपी के नाबालिग बेटे को थाने ले जाकर बेरहमी से पीटने का गंभीर आरोप लगाया गया है. इस घटना के बाद जिला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना के सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है. साथ ही, डीएसपी अखिल नीतीश कुजूर को मामले की जांच कर दो दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने का आदेश भी दिया गया है.

    मामला उस समय सामने आया जब महिला थाना पुलिस मानव तस्करी के आरोपी की तलाश में गयी थी. पुलिस को आरोपी तो नहीं मिला, लेकिन उन्होंने उसके नाबालिग बेटे को उठा लिया और थाने ले जाकर इतनी बुरी तरह पीटा कि वह चलने-फिरने की हालत में नहीं था. नाबालिग के पिता को जब पुलिस नहीं ढूंढ पाई, तो रविवार सुबह पुलिस ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ की और उसे अपराधी की तरह उठाकर थाने ले आई. इस दौरान नाबालिग की पिटाई की गई.

    Jamshedpur News :करण के धमाकेदार शतक की बदौलत टिनप्लेट सुपर किंग्स फाइनल में, जुगसलाई सिंग्स XI और खालसा वारियर्स XI भी पहुंचे सेमीफाइनल में

    नाबालिग के घरवालों को जब इस बात की जानकारी मिली, तो उसकी मां ने तुरंत अपने भाई को इस बारे में बताया. नाबालिग का मामा जब थाने पहुंचा तो बच्चे के साथ हुई पिटाई का खुलासा हुआ. मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने नाबालिग को उसके घर पहुंचा दिया.

    Jamshedpur News :टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए हायर पेंशन पोर्टल फिर खोलने की मांग तेज

    इस घटना ने पुलिस के व्यवहार को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि, पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है, लेकिन अब यह देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कदम उठाए जाते हैं और आरोपियों को किस तरह से सजा मिलती है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    RANCHI: Sub-inspector accused of beating a minor in Khunti suspended
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: टाटा स्टील की फैक्ट्री से होकर नदी में गिरने वाले बड़े नालों का दूषित बहिस्राव,नदी के प्रदूषण और मछलियों के मरने का कारण – सरयू राय

    April 2, 2026

    Jharkhand News :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड पुलिस को 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे, अत्याधुनिक 12 नए थानों का किया ऑनलाइन शिलान्यास

    March 13, 2026

    Share Bazar: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 992.53 अंक टूटा

    March 12, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :करण के धमाकेदार शतक की बदौलत टिनप्लेट सुपर किंग्स फाइनल में, जुगसलाई सिंग्स XI और खालसा वारियर्स XI भी पहुंचे सेमीफाइनल में

    April 18, 2026

    Jamshedpur News :टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए हायर पेंशन पोर्टल फिर खोलने की मांग तेज

    April 18, 2026

    Jamshedpur News :सड़क सुरक्षा पर सख्ती, दुर्घटना रोकने को प्रशासन के कड़े निर्देश

    April 18, 2026

    Summer Special Train: उधना-सांतरागाछी-उधना के मध्य 02-02 फेरे के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन,यात्री होंगे लाभान्वित मिलेगी कंफर्म बर्थ के साथ सुगम यात्रा सुविधा 

    April 18, 2026

    Jamshedpur news :मानगो में होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ भाजपा ने जताया कड़ा विरोध, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, निर्णय वापस नहीं लेने पर आंदोलन की दी चेतावनी

    April 18, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group