Site icon Lahar Chakra

रांची के मशहूर बार एंड रेस्टूरेंट प्राणा और ग्रीका बंद नहीं होंगे, हाइकोर्ट ने लगायी रोक

Ranchi : रांची के दो मशहूर रूफटॉप बार एंड रेस्टूरेंट प्राणा और ग्रीका बंद नहीं होंगे। झारखंड हाइकोर्ट ने रांची नगर निगम द्वारा बंद करने के आदेश पर रोक लगा दी है। हाइकोर्ट के इस फैसले से कांके रोड स्थित ग्रेका किचन और हरमू रोड स्थित प्राणा रूफटॉप बार एंड रेस्टूरेंट के संचालकों ने राहत की सांस ली है. मालूम हो कि गुजरे कुछ रोज पहले रांची नगर निगम ने शहर के तमाम वैसे रूफटॉप बार एंड रेस्टूरेंट को बंद करने का आदेश दिया था, जो नियमों को ताख पर रख कर रूफटॉप का संचालन कर रहे थे.

प्राणा और ग्रेका किचन का नाम भी लिस्ट में शामिल था. दोनों प्रतिष्ठानों के संचालकों ने RMC यानी रांची नगर निगम के फैसले के खिलाफ हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. प्रार्थियों के वकील ने कोर्ट को बताया कि दोनों बार एंड रेस्टूरेंट जिस बिल्डिंग में चल रहे हैं, उस बिल्डिंग का नक्शा RMC से पास किया हुआ है. साथ ही अग्निशमन विभाग से फायर सुरक्षा को लेकर NOC तक लिया हुआ है. वहीं, रूफटॉप पर कुर्सी और टेबल के अलावा सारा स्ट्रक्चर अस्थाई है.

Exit mobile version