Site icon Lahar Chakra

Ratan Tata Trust: सर रतन टाटा ट्रस्ट की बोर्ड बैठक अब 16 मई को, टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा की थी स्थगित

New Delhi. सर रतन टाटा ट्रस्ट के बोर्ड की शुक्रवार को होने वाली बैठक को 16 मई तक के लिए स्थगित कर दिया गया। मामले से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक शुक्रवार को प्रस्तावित थी लेकिन इसे कोई कारण बताए बगैर ही स्थगित कर दिया गया। इस बैठक में टाटा संस के निदेशक मंडल में नामांकन पर पुनर्विचार किया जाना था। बंबई उच्च न्यायालय ने एक दिन पहले सर रतन टाटा ट्रस्ट (एसआरटीटी) की आठ मई को प्रस्तावित बोर्ड बैठक पर रोक लगाने का अनुरोध वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया था।

टाटा समूह की मूल कंपनी टाटा संस में एसआरटीटी की 23.6 प्रतिशत हिस्सेदारी है। एक अन्य सूत्र ने बताया कि टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा ने बैठक को स्थगित करने का निर्णय लिया। हालांकि इसके पीछे के कारण स्पष्ट नहीं किए गए। इस संबंध में टिप्पणी के लिए टाटा ट्रस्ट को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला है।

इस बैठक में टाटा ट्रस्ट के प्रतिनिधियों को टाटा संस के निदेशक मंडल में नामित किए जाने पर चर्चा होने वाली थी। फिलहाल टाटा ट्रस्ट के चेयरमैम नोएल टाटा और वाइस चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन टाटा संस के बोर्ड में शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, टाटा संस को सूचीबद्ध करने के मुद्दे पर टाटा ट्रस्ट के भीतर मतभेद उभरकर सामने आए हैं। टाटा ट्रस्ट के अंतर्गत आने वाले परमार्थ संस्थानों के न्यासियों के बीच

यह मतभेद पिछले साल सामने आया था। न्यासियों की टाटा सन्स में 66 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इससे पहले इसी साल जनवरी में भी सर रतन टाटा ट्रस्ट की प्रस्तावित निदेशक मंडल की बैठक सदस्यों की मौजूदगी न्यूनतम संख्या के अभाव में रद्द कर दी गई थी। इसमें नोएल टाटा के पुत्र नेविल टाटा को न्यासी नियुक्त करने पर विचार होना था।

Exit mobile version