Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Noel Tata: रतन टाटा के मिल गये वारिस, सौतेले भाई नोएल टाटा Tata Trusts’ के नए चेयरमैन होंगे, निदेशक मंडल की बैठक में हुआ फैसला
    Headlines

    Noel Tata: रतन टाटा के मिल गये वारिस, सौतेले भाई नोएल टाटा Tata Trusts’ के नए चेयरमैन होंगे, निदेशक मंडल की बैठक में हुआ फैसला

    News DeskBy News DeskOctober 11, 2024Updated:October 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai. दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा ‘टाटा ट्रस्ट्स’ के नए चेयरमैन होंगे.सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. नोएल (67) को शुक्रवार को हुई बैठक में ‘टाटा ट्रस्ट्स’ की अगुवाई करने के लिए चुना गया. ‘टाटा ट्रस्ट्स’ के पास सामूहिक रूप से टाटा संस का स्वामित्व है.
    रतन टाटा (86) का बुधवार रात निधन हो गया था, जिसके बाद उनके उत्तराधिकारी का चयन करने के लिए निदेशक मंडल की बैठक आयोजित की गई. नोएल टाटा ने अपनी नियुक्ति पर कहा, ‘मैं रतन एन. टाटा और टाटा समूह के संस्थापकों की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हूं। एक सदी से भी अधिक समय पहले स्थापित टाटा ट्रस्ट्स सामाजिक कल्याण के कार्यों का एक अद्वितीय जरिया है.
    उन्होंने कहा, ‘इस अवसर पर हम अपनी विकासात्मक तथा परोपकारी पहल को आगे बढ़ाने और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए स्वयं को पुनः समर्पित करते हैं.
    रतन टाटा की छत्रछाया में अधिकतर काम करने के बाद नोएल (67) को अब ‘टाटा ट्रस्ट्स’ का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी मिली है. इसमें मोटे तौर पर सर रतन टाटा ट्रस्ट एंड अलाइड ट्रस्ट्स और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट एंड अलाइड ट्रस्ट शामिल हैं, जिनके पास टाटा संस की नियंत्रक 66 प्रतिशत हिस्सेदारी है। टाटा संस, टाटा समूह की कंपनियों की होल्डिंग व प्रवर्तक कंपनी है.
    नोएल, सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के निदेशक मंडल में न्यासी (ट्रस्टी) हैं. नोएल की पत्नी अलू मिस्त्री हैं, जो दिवंगत साइरस मिस्त्री की बहन हैं। अलू मिस्त्री शापूरजी पालोनजी परिवार का हिस्सा हैं, जो 18.4 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी के साथ टाटा संस का सबसे बड़ा निजी शेयरधारक है.
    साइरस मिस्त्री को टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद से शापूरजी पालोनजी समूह और टाटा के बीच संबंध अच्छे नहीं रहे हैं.
    टाटा संस समूह के सभी वाणिज्यिक उद्यमों का परिचालन करती है और पिछले वर्ष सामूहिक रूप से इसका राजस्व 165 अरब अमेरिकी डॉलर रहा था.
    नोएल को टाटा ट्रस्ट्स में रतन टाटा की जगह लेने के लिए सबसे आगे देखा जा रहा था। हालांकि, रतन टाटा के लंबे समय के विश्वासपात्र मेहली मिस्त्री के नाम को लेकर भी अटकलें थीं.
    नोएल 1999 से टाटा समूह से जुड़े हुए हैं.नवल एच टाटा और सिमोन एन टाटा के पुत्र नोएल टाटा वर्तमान में टाटा समूह की विभिन्न कंपनियों के निदेशक मंडल का हिस्सा हैं. वह ट्रेंट, टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, वोल्टास तथा टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन और टाटा स्टील तथा टाइटन कंपनी लिमिटेड के वाइस चेयरमैन हैं.
    वह 40 साल से अधिक समय से टाटा समूह से जुड़े हुए हैं।
    नोएल ने अगस्त, 2010 और नवंबर, 2021 के बीच टाटा समूह की व्यापार तथा वितरण इकाई टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में आखिरी बार कोई कार्यकारी पद संभाला था. इस दौरान उन्होंने कंपनी के कारोबार को 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर से तीन अरब डॉलर से अधिक तक पहुंचाया था.
    नोएल, टाटा इंटरनेशनल में अपने कार्यकाल से पहले टाटा समूह की खुदरा इकाई ट्रेंट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत थे. उन्होंने 1998 में एक स्टोर से लेकर विभिन्न फॉर्मेट वाले 700 से अधिक स्टोर तक ट्रेंट की वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
    ससेक्स विश्वविद्यालय (ब्रिटेन) से स्नातक नोएल ने 1994 में इनसीड से अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी कार्यक्रम (आईईपी) की पढ़ाई पूरी की थी.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    decision taken in the meeting of the board of directors Ratan Tata's heir found step brother Noel Tata will be the new chairman of Tata Trusts
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group