Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Recovery of money in Koderma: होटल व्यवसायी के घर से अफीम और तस्करी के 1.7 करोड़ रुपये बरामद, एक स्कार्पियो और एसयूवी जब्त
    Crime

    Recovery of money in Koderma: होटल व्यवसायी के घर से अफीम और तस्करी के 1.7 करोड़ रुपये बरामद, एक स्कार्पियो और एसयूवी जब्त

    News DeskBy News DeskOctober 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Koderma.कोडरमा पुलिस ने बरही(हजारीबाग) में होटल चलानेवाले लरियाडीह पंचायत के वृंदा गांव निवासी सुखदेव रजक(पिता-महादेव रजक) के घर सोमवार देर रात छापा मारा. इस क्रम में पुलिस ने यहां से नकद एक करोड़ सात लाख 10 हजार 320 रुपये और 58 ग्राम अफीम बरामद की है. साथ ही एक स्कार्पियो और एसयूवी भी जब्त की है़ होटल व्यवसायी फरार है, जबकि उसके भाई रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. कोडरमा थाने में इस मामले में प्राथमिकी(228/24) दर्ज कर ली गयी है.

    छापामारी के बाद मंगलवार को कोडरमा एसपी अनुदीप सिंंह ने प्रेस वार्ता में उक्त जानकारी दी. एसपी ने बताया कि होटल व्यवसायी के घर से पैसे बरामद होने की सूचना पर आयकर विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची थी. लेकिन, जब पुलिस ने बताया कि उक्त राशि चुनाव में उपयोग के लिए नहीं थी. बल्कि, यह रकम अफीम की तस्करी से कमायी गयी है. यह जानकारी मिलने के बाद आयकर विभाग की टीम ने रकम जब्त नहीं की और लौट गयी. एसपी ने बताया कि इस मामले में होटल व्यवसायी के भाई रोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है. एसपी के अनुसार, सूचना मिली थी कि वृंदा गांव स्थित एक मकान में अफीम और इससे जुड़े व्यापार का पैसा रखा है.

    JAMSHEDPUR NEWS : पूर्वी सिंहभूम के आमों ने भरी अंतरराष्ट्रीय उड़ान, पहली खेप लंदन के लिए रवाना,किसानों की बड़ी उपलब्धि, लंदन पहुंचा स्थानीय आम

    सूचना के आधार पर एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह और डीएसपी रतिभान सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम ने सोमवार देर रात 1:30 बजे सुखदेव रजक के आवास पर छापा मारा. घंटों चली छापामारी के क्रम में उक्त घर से एक करोड़ सात लाख 10 हजार 320 रुपये नगद और 58 ग्राम अफीम बरामद की गयी. नगदी की गिनती के लिए पुलिस को नोट गिननेवाली मशीन भी मंगानी पड़ी. एसपी ने बताया कि बरामद की गयी अफीम की कीमत बाजार में 28 हजार रुपये है़ इसके अलावा दो मोबाइल फोन, एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो (जेएच-01डीएन-1884) और एक महिंद्रा एसयूवी (जेएच-01एफपी-0111) भी जब्त की गयी है.

    JAMSHEDPUR NEWS: अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए बनेगी टास्क फोर्स,अतिक्रमण और ट्रैफिक व्यवस्था पर प्रशासन की बड़ी बैठक

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    a Scorpio and SUV seized Recovery of money in Koderma: Opium and smuggling worth Rs 1.7 crore recovered from hotelier's house
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS : पूर्वी सिंहभूम के आमों ने भरी अंतरराष्ट्रीय उड़ान, पहली खेप लंदन के लिए रवाना,किसानों की बड़ी उपलब्धि, लंदन पहुंचा स्थानीय आम

    June 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए बनेगी टास्क फोर्स,अतिक्रमण और ट्रैफिक व्यवस्था पर प्रशासन की बड़ी बैठक

    June 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे मंगलवार को आएंगे जमशेदपुर, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित, भाजपा जमशेदपुर महानगर की सभी तैयारियां हुई पूरी

    June 8, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    Jamshedpur News :भगवान श्रीकृष्ण संग रूकमणी विवाह की कथा सुन भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु,बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में भागवत कथा का छठवां दिन

    June 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group