Site icon Lahar Chakra

झारखंड में गर्मी को लेकर रेड अलर्ट, 15 तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश

RANCHI. सरकार ने गर्मी को लेकर रेल अलर्ट जारी करते हुए सभी स्कूलों को 15 जून तक बंद करने का आदेश जारी किया है. पहली बार मौसम विज्ञान केंद्र ने झारखंड के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. लोगों को सलाह दी गयी है कि अगर बहुत जरूरी न हो, तो घरों से बाहर नहीं निकलें. विभाग ने 12 से 14 जून तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. 15 जून के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ है. वहीं, गर्मी की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को 15 जून तक के लिए बंद करने का आदेश दिया है.

मंगलवार को सबसे गर्म डालटनगंज और सरायकेला रहा यहां 45 के पार तापमान पहुंचा गया है. 13 से 15 जून तक संताल परगना, कोल्हान व राजधानी के आसपास बारिश के आसार मौसम विभाग ने जताया है. वहीं गर्जन और वज्रपात की आशंका भी जतायी है. कहीं-कहीं 50 से 60 किमी प्रति घंटे होगी हवा की रफ्तार चलेगी.

कहां-कहां के लिए रेड अलर्ट

12-13 जून : पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, प सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला.
14 जून : पूर्वी सिंहभूम, प सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला.

11 जून को विभिन्न जिलों का अधिकतम तापमान (डिग्री सेसि में)

Exit mobile version