Site icon Lahar Chakra

Red Terror Naxal: एक करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, झारखंड में दर्ज हैं 17 आपराधिक मामले

Kolkata. पश्चिम बंगाल की एक अदालत ने शुक्रवार को एक करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल उर्फ आकाश को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। मंडल की गिरफ्तारी कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने की थी। आकाश को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 28 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, आकाश माओवादी कमांडर मल्लोजुला कोटेश्वर राव उर्फ किशनजी का करीबी सहयोगी था, जिसे 2011 में सुरक्षा बलों ने झारग्राम के जंगलों में मार गिराया था।

पुलिस के अनुसार, आकाश के खिलाफ झारखंड में कम से कम 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि पश्चिम बंगाल में उसके खिलाफ 13 अन्य मामले हैं। कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने बृहस्पतिवार को 64 वर्षीय आकाश को पूर्व मेदिनीपुर जिले से गिरफ्तार किया था।

Exit mobile version