
Chaibasa.चाईबासा डीसी कुलदीप चौधरी लौह अयस्क खदान से निकलने वाले लाल पानी, मिट्टी व कंकड़ से जामकुंडिया गांव की कृषि योग्य भूमि के बंजर होने के मामले में सेल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें जामकुंडिया गांव के रैयत भी शामिल हुए. डीसी ने सेल के पदाधिकारियों को खदान से निकलने वाले लाल पानी, मिट्टी एवं डस्ट का प्रवाह खेतों व जलस्रोतों में नहीं करने का निर्देश दिया.
वहीं जिला कृषि पदाधिकारी को प्रभावित रैयत की जमीन एवं आसपास के खेतों की मिट्टी का जांच करवाते हुए सात दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया.
