Site icon Lahar Chakra

Republic Day ‘Jamshedpur’: बिष्टुपुर गोपाल मैदान में राष्ट्रध्वज फहराने के बाद बोले मंत्री रामदास सोरेन, शहीदों के सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी

Jamshedpur. जमशेदपुर का मुख्य झंडोत्तोलन कार्यक्रम बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित हुआ. इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन मौजूद थे. शिक्षा मंत्री का यहां आने पर जमशेदपुर के प्रशासनिक अधिकारियों ने अभिनंदन किया. इस दौरान पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल, एसडीओ शताब्दी मजूमदार, एसएसपी किशोर कौशल के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

बता दें कि झारखंड अलग राज्य बनने के बाद पहली बार जमशेदपुर गोपाल मैदान में मंत्री ने झंडा फहराया है. झंडोतोलन करने के बाद रामदास सोरेन ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए शहीद जवानों, क्रांतिकारियों को याद कर नमन करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि संविधान से ही देश है.

मौके पर रामदास सोरेन सरकार की विभिन्न योजनाओं की उपलब्धियों को बताते हुए कहा की आज शहीदों के सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है.

Exit mobile version