Lahar Chakra

Republic Day Parade: गणतंत्र दिवस परेड में देश के विकास में रतन टाटा के योगदान को प्रदर्शित करेगा झारखंड

Ranchi. गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए झारखंड समेत 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों का चयन किया गया है. झारखंड ने भी गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली है. झारखंड ने भी गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली है.इस वर्ष झारखंड की झांकी में स्वर्गीय रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के साथ ही झारखंड की समृद्ध संस्कृति, यहां का पारंपरिक नृत्य, शिक्षा के क्षेत्र में नारी शक्ति के बढ़ते कदम आदि को प्रदर्शित किया जाएगा.

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के कर्तव्य पथ में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में झारखंड झांकी के माध्यम से देश के विकास में रतन टाटा के योगदान को प्रदर्शित करेगा. साथ ही राज्य की कला-संस्कृति के साथ छऊ नृत्य भी झांकी के साथ दिखेगी. सरायकेला के 21 कलाकार झांकी में छऊ नृत्य के जरिये झारखंड की जीवनशैली की विभिन्न पहलुओं को प्रस्तुत करेंगे. झांकी के माध्यम से पद्म विभूषण सह उद्योगपति रतन टाटा के देश के विकास में योगदान को दर्शाया गया है. इससे पहले वर्ष 2024 में दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर तसर सिल्क पर आधारित झांकी प्रदर्शित की गई थी.

Exit mobile version