
Jamshedpur. टाटा स्टील के 19 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को विदाई दी गयी. गुरुवार को टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से कर्मचारियों को विदाई दी गयी. विदाई समारोह में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, उपाध्यक्ष संजीव तिवारी, संजय सिंह, समेत अन्य लोग मौजूद थे.
साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी. इस दौरान सारे कर्मचारी भावुक नजर आये. मौके पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने कहा कि कंपनी को आगे ले जाने के लिए काफी मेहनत की है. अपना योगदान दिया है. यूनियन को और मजबूत बनाने को कहा गया है.
