Lahar Chakra

Road Accident: बहरागोड़ा के झरिया मोड़ के पास NH-18 पर भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत, मृतकों में मां-बेटी कदमा की, कार से कोलकाता से लौट रहे थे जमशेदपुर

Bahragoda. बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के झरिया मोड़ के पास NH-18 पर गुरुवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने तीन लोगों की मौत हो गयी. दरअसल, एक तेज रफ्तार ट्रक ने कोलकाता से जमशेदपुर जा रही मारुति स्विफ्ट कार (डब्ल्यूबी51सी7151) को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार ट्रक में फंसकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और तीनों सवारों की मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे में मारे गए तीनों लोगों की पहचान कार चालक गणेश राय (50) कोलकाता के चक्रबाड़िया रोड निवासी, जमशेदपुर कदमा की कुसुमिता पटनायक (55) और उनकी बेटी मोनिका पटनायक (28) के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, तीनों एक ही परिवार से जुड़े थे और कोलकाता से लौटते समय इस हादसे का शिकार हो गए.

हादसे के बाद ट्रक चालक फरार
.शवों को शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मारुति स्विफ्ट कार और ट्रक को जब्त कर लिया है प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और ट्रक चालक की लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है. पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है.

Exit mobile version