Site icon Lahar Chakra

Road Accident: श्रद्धालुओं की कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, चार लोगों की मौत, एक गंभीर

Medninagar. झारखंड के पलामू में दर्दनाक घटना सामने आई है। उत्तर प्रदेश के किछौछा शरीफ से वापस लौट रहे मेदिनीनगर के श्रद्धालुओं की एक कार को एक ट्रक ने भीषण टक्कर मार दी जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक शख्स बुरी तरह से घायल हुआ है।घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के देवगांव इलाके में हुई।

हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। शनिवार सुबह 8 बजे घटना की खबर मिलते ही डालटनगंज में शोक की लहर दौड़ गई। एक जख्मी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों में डालटनगंज छोटी मस्जिद के सामने स्थित किताब घर के संचालक हाफिज़ रज्जाक, जनता मेडिकल से जुड़े कैश, सब्जी मंडी के व्यवसायी शोहराब राईन और वाहन चालक शामिल हैं।

Exit mobile version