
Ranchi. जमशेदपुर से जा रही कार रांची के हटिया डैम में गिर जाने से जिला जज के दो अंगरक्षकों समेत तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति लापता है. पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार देर रात रांची के नगरी थाना क्षेत्र के हटिया बांध पर है. हटिया के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रमोद मिश्रा ने कहा कि जैसा कि हमें बताया गया है, कार में चार लोग सवार थे. हमने अब तक कार चालक और दो पुलिसकर्मियों के शव बरामद कर लिए हैं. ए
क अब भी लापता है. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि चालक ने कार पर से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन पलट कर पानी में गिर गया. उन्होंने बताया कि कार जमशेदपुर से आ रही थी तभी यह हादसा हुआ.
बचाव अभियान की शुक्रवार रात निगरानी कर रहे धुर्वा थाना प्रभारी बिमल किंडो ने बताया कि कार के अंदर से दो शव बरामद किए गए हैं जबकि एक शव पानी में उतराया मिला.
उन्होंने बताया कि अंगरक्षकों की पहचान रॉबिन कुजूर और उपेंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है. दोनों झारखंड पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे. वाहन चालक की पहचान सत्येंद्र कुमार सिंह (45) के रूप में की गई है.
