Lahar Chakra

Road Accident: नशे में धुत व्यवसायी ने फॉर्च्यूनर से आम लोगों को रौंदा, दो मासूम समेत तीन की मौत, रांची में भाजपा कार्यालय के पास हुआ हादसा

Ranchi.  रांची में रविवार शाम एक तेज रफ्तार स्पोर्ट्स युटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) ने कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद एक महिला और दो बच्चों को कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि हादसा हरमू रोड पर राज्य भाजपा कार्यालय के पास, अरगोड़ा थाना क्षेत्र में हुआ. इस दौरान दो बाइक सवार भी घायल हो गए. अपर जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) (कानून-व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक ने बताया कि तेज रफ्तार ‘फॉर्च्यूनर’ पहले एक छोटी कार से टकराई, फिर एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और उसके बाद तीन राहगीरों को कुचल दिया.

इसके बाद यह एक अन्य मोटरसाइकिल से टकराकर रुकी. हटिया के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पी.के. मिश्रा ने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. उन्होंने कहा, ‘तीनों मृतक पैदल यात्री थे.’ उन्होंने यह भी बताया कि वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

भीड़ ने कार चालक को पकड़कर पीटा

गुस्साए लोगों ने जेवर व्यवसायी कार चालक को पकड़कर पीटा. उनका आरोप है कि ड्राइवर नशे में था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। लोगों को समझाने का प्रयास किया गया. पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों को सड़क जाम कर हंगामा किया है. लोगों को समझा बुझाकर जाम हटाया गया है. वहीं घटना के बाद एंबुलेंस के देर से पहुंचने और हादसे से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया. मौके पर हटिया डीएसपी और अरगोड़ा थाना पुलिस ने पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया.

Exit mobile version