Medninagar. पलामू जिले में शादी समारोह के लिए लोगों को लेकर तेज गति से जा रही एक बस के ट्रक से टकरा कर पलट जाने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी. तरहसी थाना प्रभारी नीरज कुमार नेबताया कि यह हादसा बुधवार रात करीब 10 बजे ब्रह्मपुरा मोड़ के पास बेदनी-पदमा रोड पर हुआ.
उन्होंने कहा, टक्कर के बाद बस पलट गई जिससे चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए. घायलों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है.” लेस्लीगंज के उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मनोज कुमार झा ने बताया कि मृतकों की पहचान चुंका गांव के निवासी चंदन कुमार सिंह, विकास कुमार सिंह, विकेश कुमार सिंह और विक्की कुमार सिंह के रूप में की गई है.
दो की मौके पर मौत, दो ने अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे के बाद डीजे चालक फरार
हादसे के बाद डीजे वाहन का चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने घटनास्थल से डीजे के कुछ सामान जब्त किए हैं. जानकारी के अनुसार, डीजे वाहन पांकी क्षेत्र का बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस चालक की तलाश में जुटी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.