Site icon Lahar Chakra

Road Accident: कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकरायी, महिला और उसकी बेटी की मौत, दो बेटों की स्थिति गंभीर

Latehar. लातेहार जिले में रविवार को एक कार के सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने से एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई, जबकि उसके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.
एक अधिकारी ने बताया कि चंदवा थाना क्षेत्र में रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर सिसकारिया मोड़ के पास कार चालक इस वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और वह पेड़ से टकरा गया. चंदवा के थाना प्रभारी रणधीर कुमार सिंह ने बताया कि दोनों घायलों को चंदवा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया.

उन्होंने बताया कि आशा देवी (50) तथा उनकी बेटी शिखा कुमारी (25) की मौके पर ही मौत हो गयी. यह परिवार रक्षाबंधन के मौके पर आशा की बड़ी बेटी से मिलने गया था. एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार को वे सभी बोकारो स्थित अपने घर लौट रहे थे.

Exit mobile version