Site icon Lahar Chakra

Road Accident: मोटरसाइकिल और तेज रफ्तार भारी वाहन की टक्कर में CRPF जवान की मौत, जम्मू-कश्मीर में थे तैनात

Chatra. झारखंड के चतरा जिले में तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान लक्ष्मण कुमार यादव के रूप में हुई है, जो लावालौंग थाना क्षेत्र के बिराजपुर गांव के निवासी थे। उन्होंने बताया कि लक्ष्मण कुमार यादव जम्मू-कश्मीर में तैनात थे और एक महीने की छुट्टी पर सात दिन पहले ही अपने घर आए थे।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा बृहस्पतिवार शाम सिमरिया-चतरा रोड पर हुआ, जब यादव सिमरिया से अपने घर लौट रहे थे। डंपर ने उनकी मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि उन्हें पहले सिमरिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें हजारीबाग रेफर कर दिया। हजारीबाग से रांची स्थित रिम्स ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।

Exit mobile version