Site icon Lahar Chakra

Road Accident : बाइक और एसयूवी के बीच भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौत, दोनों वाहन जब्त

Medninagar.पलामू जिले में एक मोटरसाइकिल और एसयूवी की टक्कर होने से दो लड़कों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा बृहस्पतिवार रात पाटन थाना क्षेत्र के बरवाडीह के पास हुआ। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीसरे व्यक्ति ने मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने बाइक और एसयूवी को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद एसयूवी का चालक और उसमें सवार अन्य लोग वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

Exit mobile version