Site icon Lahar Chakra

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक ही परिवार के तीन सदस्य समेत पांच लोगों की मौत, 15 से अधिक लोग जख्मी

Ramgarh. गोड्डा और रामगढ़ जिले में सोमवार को हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई और कम से कम 15 व्यक्ति घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि पहली दुर्घटना रामगढ़ में हुई, जहां सुबह करीब 10 बजे चत्तर गांव में एक बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई. रामगढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) परमेश्वर प्रसाद ने बताया, इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 15 व्यक्ति घायल हो गए.

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को बाद में रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रेफर कर दिया गया है. महागामा के एसडीपीओ चंद्रशेखर आज़ाद ने बताया कि गोड्डा में हुई दूसरी घटना में शीतल गांव के पास एक कार के पलटकर सड़क किनारे खाई में गिर जाने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई.

Exit mobile version