Site icon Lahar Chakra

Road Accident: कार और वैन के बीच आमने-सामने की टक्कर, दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत, तीन लोग गंभीर

Chandwa.चंदवा थाना क्षेत्र के सेन्हा खेल मैदान के समीप कुड़ू-चंदवा मुख्य पथ (एनएच-39) पर कार और वैन के बीच आमने-सामने टक्कर हो गयी. रविवार सुबह हुए इस हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. घायलों का इलाज इलाज कुड़ू सीएचसी में कराने के बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया है. बताया जाता है कि पलामू जिले के लेस्लीगंज से कार में सवार होकर एक ही परिवार के छह लोग रांची जा रहे थे.

चंदवा थाना क्षेत्र के सेन्हा खेल मैदान के समीप सामने से आ रही पार्सल वैन(यूपी 65 केटी 6649) से कार की सीधी भिड़ंत हो गयी. यह पार्सल वैन रांची से डाक लेकर चंदवा की तरफ जा रही थी. दुर्घटना होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गया. लाधुप और सेन्हा गांव के लोगों ने मौके पर पहुंच कर घायलों को कुड़ू सीएचसी पहुंचाया. यहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने शांति देवी को मृत घोषित कर दिया. वहीं, घायल बबीता देवी, मनोज कुमार वर्मा, राकेश रोशन, श्रुति कुमारी, ज्योति कुमारी की हालत गंभीर देखते हुए इन सभी को रिम्स रेफर कर दिया. हालांकि, रांची पहुंचने से पहले बबीता देवी और मनोज कुमार वर्मा की रास्ते में मौत हो गयी.

Exit mobile version