
Hazaribag. हजारीबाग जिले में शनिवार को एक एसयूवी के ट्रक से टकरा जाने के कारण 5 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना चौपारण थाना क्षेत्र के दनुआ घाटी में राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर शाम लगभग छह बजे हुई। चौपारण थाना प्रभारी सरोज कुमार सिंह ने कहा, “यह दुर्घटना तेज रफ्तार और एसयूवी चालक द्वारा ट्रक से आगे निकलने के प्रयास के कारण हुई और इस दौरान उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। उन्होंने बताया कि मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
सिंह ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि एसयूवी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। थाना प्रभारी ने कहा, पीड़ितों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।”
