Site icon Lahar Chakra

Road Accident: चाईबासा और सरायकेला में जनसभा से लौट रहे डुमरी विधायक के काफिले की स्कॉट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे जयराम महतो, 4 लोग जख्मी

Dhanbad. डुमरी से विधायक व जेएलकेएम अध्यक्ष जयराम महतो के काफिले के साथ चल रही स्कॉट गाड़ी रविवार रात दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. यह हादसा धनबाद-पूरुलिया सड़क मार्ग पर उस समय हुआ, जब स्कॉट गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी विधायक महतो की गाड़ी के आगे चल रही थी. घटना के समय विधायक की गाड़ी उनके पीछे थी, जिसके चालक ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए समय रहते ब्रेक लगाकर एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया. इस कारण विधायक की गाड़ी सुरक्षित रही और उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई. यह दुर्घटना उस समय हुई जब विधायक जयराम महतो सरायकेला और चाईबासा में आयोजित कार्यक्रमों से लौट रहे थे.

हालांकि, दुर्घटनाग्रस्त वाहन (जिसका पंजीकरण संख्या झ10सीएक्स 2808 है) में सवार चार समर्थक घायल हो गए. घायलों में तोपचांची निवासी संतोष, रूपक और बलराम के अलावा धन्द निवासी सुदीप शामिल हैं. घायलों का प्राथमिक उपचार पुरूलिया में किया गया, जिसके बाद सभी को देर रात धनबाद लाया गया।

Exit mobile version