Site icon Lahar Chakra

Road Accident: भीषण सड़क हादसे में नवदंपति समेत 3 लोगों की मौत, देवघर के रहने वाले थे सभी, ओवरस्पीड के कारण स्कॉर्पियो सड़क किनारे कंटेनर में जा घुसी

Devghar.भोजपुर के रविवार सुबह भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत गई। एक युवक की हालत गंभीर है। मृतकों में पति-पत्नी और देवर शामिल हैं। ये सभी मृतक झारखंड के देवघर के रहने वाले थे।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी का अगल हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। कार में फंसे दंपती और दोनों युवक को को गाड़ी काटकर निकाला गया। तीनों मृतकों की पहचान प्रकाश सिंह (32), उनकी पत्नी पल्लवी सिंह (28) और फुफेरे देवर सारण जिले के इस्मईला थाना दिघवारा निवासी सौरभ कुमार (24) के तौर पर हुई है। प्रकाश और पल्लवी की शादी 12 फरवरी को हुई थी। कुछ दिन पहले नेपाल के पशुपति पारस दर्शन के लिए गए थे।

मृतकों की पहचान देवघर निवासी प्रकाश सिंह (32) और उनकी पत्नी पल्लवी सिंह (27) के रूप में हुई है। तीसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि सभी लोग मनाली घूमकर नोएडा के रास्ते अपने घर देवघर लौट रहे थे। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, ओवरस्पीड के कारण चालक ने बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा के पास वाहन से संतुलन खो दिया। इसके बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कंटेनर में जा घुसी। हादसे में तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Exit mobile version