Site icon Lahar Chakra

Road Accident: बाइक और वाहन की टक्कर में तीन लोगों की मौत, विरोध में घंटों सड़क जाम

Ranchi . झारखंड के लातेहार जिले में बृहस्पतिवार शाम एक वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा मनिका थानाक्षेत्र के हुरहुरी गांव में हुआ। मनिका के थाना प्रभारी विक्रांत उपाध्याय ने कहा, एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने कहा, मृतकों की पहचान नामदाग गांव के रमेश नायक (25), हीरामन नायक (30) और पंकज नायक (24) के रूप में हुई है। वे मोटरसाइकिल से बकोरिया की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। उपाध्याय ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है कि किस वाहन ने मोटरसाइिकल में टक्कर मारी। इस दुर्घटना में लोगों की मौत से क्रुद्ध लोगों ने रांची-डाल्टनगंज मुख्य मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने कहा कि वह जाम हटाने की कोशिश में जुटी है।

Exit mobile version