Site icon Lahar Chakra

Road Accident: ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा, केबिन में फंसा चालक, सड़क पर बिखरी कोल्ड ड्रिंक लूटते रहे लोग

Hazaribag. हजारीबाग जिले की चरही घाटी में कोल्ड ड्रिंक से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि चालक महेंद्र कुमार पाल केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां जुट गए। सूचना मिलते ही चरही पुलिस भी मौके पर पहुंची।

जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। दुर्घटना के बाद हाईवा में लदी कोल्ड ड्रिंक की बोतलें सड़क पर बिखर गईं, जिसे उठाने के लिए लोगों में होड़ मच गई। मौके पर मौजूद कई लोग बोतलें उठाकर ले जाते नजर आए, जिससे स्थिति कुछ समय के लिए अनियंत्रित हो गई। वहीं, हादसे के कारण चरही घाटी मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

Exit mobile version