Site icon Lahar Chakra

Road Accident: सड़क दुर्घटना में दो नाबालिगों की मौत, छह लोग गंभीर, लोहरदगा जिले के सेरेंगदाग में हुआ हादसा

Lohardaga. लोहरदगा जिले में शनिवार को एक ट्रैक्टर के पलट जाने से दो लड़कों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिले के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत हेसाग गांव के पास हुई. पीड़ितों के साथ ही कई अन्य लोग ईंटों से लदे ट्रैक्टर पर सवार होकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे. अधिकारी ने बताया कि रास्ते में हेसाग बत्रू पुल पर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह पलट गया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तुरियाडीह गांव निवासी मनीष उरांव (12) और छोटू लोहरा (10) नाम के दो लड़कों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए. जिला सिविल सर्जन डॉ. शंभुनाथ चौधरी ने बताया कि स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

Exit mobile version