


Latehar. लातेहार जिले में रविवार को एक मोटरसाइकिल के पेड़ से टकरा जाने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान चतरा जिले के दाहू बरदगा गांव निवासी अनुज उरांव (20) और बरहमोरिया गांव निवासी पूनम कुमारी (19) के रूप में हुई है.
पुलिस के अनुसार, पीड़ित बालू जात्रा मेला देखने के बाद मोटरसाइकिल पर बालूमाथ लौट रहे थे, तभी होल्हेपाट गांव के निकट उनकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई. शवों को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार के सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं.



