Site icon Lahar Chakra

Road Accident: NH 16 पर सड़क हादसे में दो उभरते युवा एथलीट की दर्दनाक मौत

Rourkela. कटक और भुवनेश्वर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर एक मोटरसाइकिल के सड़क के डिवाइडर से टकरा जाने के कारण ओडिशा के दो उभरते युवा एथलीट की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मृत्यम जयराम डोंडापति (21) और मलय बारिक (20) के रूप में हुई है।
उसने बताया कि यह हादसा तब हुआ, जब मृत्यम और मलय कटक में दुर्गा पूजा पंडाल के दर्शन के बाद भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम लौट रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, दोनों एथलीट को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृत्यम भारत के 23 वर्ष से कम आयु वर्ग के सबसे तेज एथलीट में से एक के रूप में उभर रहे थे, जबकि मलय 400 मीटर दौड़ के होनहार एथलीट थे। दोनों भुवनेश्वर स्थित कलिंग स्टेडियम के उच्च प्रदर्शन केंद्र में पेशेवर प्रशिक्षण ले रहे थे।

मृत्यम और मलय की मौत से ओडिशा के खेल जगत में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने दोनों एथलीट की मौत पर शोक जताया।

Exit mobile version