Site icon Lahar Chakra

सिटी एसपी,अनुमंडल पदाधिकारी, एडीएम लॉ ऑर्डर एवं जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की रोक के बावजूद साकची झंडा चौक स्थित रेडीमेड कपड़ा व्यापारी राजू मारवा अवैध निर्माण करने में हुए सफल

जमशेदपुर जिला प्रशासन एवं जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ,sakchi  झंडा चौक स्थित राजू मारवा के अवैध निर्माण को रोकने के लिए चाहे जितने दावे एवं प्रयास किए हो परंतु  सच्चाई तो यह है कि राजू मारवाह ने अवैध निर्माण को पूरा कर ही लियाl  ज्ञात हो कि उपरोक्त स्थल पर अवैध निर्माण रोकने हेतु सिटी एसपी, एडीएम लॉय & ऑर्डर एवं धालभूम अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी ने भी आदेश किया था की अवैध निर्माण को रोका जाए, पर लापरवाह अधिकारी एवं कर्मचारियों के मिलीभगत के कारण संभवत राजू मारवा ने अंततः अवैध निर्माण को पूरा कर लिया l

सूत्रों की मानें तो राजू मारवाह ने आवंटित दुकान  का क्षेत्रफल भी बढ़ाकर दुकान बनाया है l अब देखना है कि पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन राजू मारवा के अवैध निर्माण पर कोई कानूनी कार्रवाई करती है या यूं ही अवैध निर्माण पर मौन रहती है!

Exit mobile version