Site icon Lahar Chakra

Rojgar Mela: PM मोदी आज रोजगार मेला में 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र करेंगे वितरित

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को रोजगार मेला में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नव-नियुक्त लोगों को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, मोदी नव-चयनित अभ्यर्थियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित भी करेंगे। रोजगार मेला देश भर में 45 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा और नये भर्ती किये गए अभ्यर्थी भारत सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में शामिल होंगे, जिनमें राजस्व विभाग, रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग और रक्षा मंत्रालय शामिल हैं।

बयान में कहा गया है कि ‘‘रोजगार मेला युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने और देश के विकास के सफर में उनकी अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर सरकार के लगातार ध्यान देने को दर्शाता है। इसमें यह भी कहा गया कि 20वें रोजगार मेले के साथ, विभिन्न विभागों और सरकारी संगठनों में कुल मिलाकर लगभग 12.75 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र मिल जाएंगे।

Exit mobile version