Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»आरपीएफ ने अवैध टिकट में एक को पकड़ा, घर से भागे 7 साल के बच्चे को पहुंचाया चाइल्डलाइन
Headlines

आरपीएफ ने अवैध टिकट में एक को पकड़ा, घर से भागे 7 साल के बच्चे को पहुंचाया चाइल्डलाइन

News DeskBy News DeskAugust 31, 2025Updated:August 31, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशन में दो अलग-अलग अभियानों को अंजाम दिया. पहली कार्रवाई “ऑपरेशन उपलब्ध” के तहत मूरी आरपीएफ पोस्ट और सीआईबी रांची की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से अनगड़ा थाना क्षेत्र के स्टूडेंट साइबर कैफे पर छापा मारा. इस दौरान उमेश आहि‍र नामक व्यक्ति को अवैध रूप से रेलवे टिकट बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया. छापेमारी में उसके कंप्यूटर से एक लाइव और तीन प्रयुक्त ई-टिकट बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत ₹10,700 बताई गई है.

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अधिकृत आईआरसीटीसी एजेंट नहीं है और अधिक पैसे लेकर लोगों को टिकट उपलब्ध कराता था. मौके से मॉनिटर, सीपीयू, प्रिंटर समेत अन्य उपकरण भी जब्त किए गए. आरोपी को रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में प्रस्तुत किया गया.

JAMSHEDPUR NEWS: सिदगोड़ा टाउन हॉल में युवा उत्सव 2026-27 की धूम, 250 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, जानिए कौन बना विजेता

दूसरी कार्रवाई “ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते” के तहत की गई. इस मानवीय पहल में आरपीएफ पोस्ट रांची के जवानों ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर बैठे एक 7 वर्षीय बच्चे देव कुमार को सुरक्षित बचाया. दरभंगा निवासी यह बच्चा माता-पिता से नाराज़ होकर घर से भाग आया था. जवानों ने बच्चे से बातचीत कर सच्चाई पता की और सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे चाइल्डलाइन रांची को सौंप दिया.

JAMSHEDPUR NEWS :पेयजलापूर्ति हेतु सरयू राय से मिले जोजोबेड़ा के निवासी

इन दोनों कार्रवाइयों में आरपीएफ ने न सिर्फ कानून व्यवस्था कायम रखने का कार्य किया, बल्कि मानवीय संवेदनाओं का भी उदाहरण प्रस्तुत किया.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: सिदगोड़ा टाउन हॉल में युवा उत्सव 2026-27 की धूम, 250 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, जानिए कौन बना विजेता

October 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :पेयजलापूर्ति हेतु सरयू राय से मिले जोजोबेड़ा के निवासी

October 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बागबेड़ा में वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन का भुगतान लंबित, DC राजीव रंजन ने दिया 2-3 दिनों में राशि भेजने का आश्वासन

October 30, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: सिदगोड़ा टाउन हॉल में युवा उत्सव 2026-27 की धूम, 250 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, जानिए कौन बना विजेता

October 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :पेयजलापूर्ति हेतु सरयू राय से मिले जोजोबेड़ा के निवासी

October 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बागबेड़ा में वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन का भुगतान लंबित, DC राजीव रंजन ने दिया 2-3 दिनों में राशि भेजने का आश्वासन

October 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :कृषि विपणन परिषद के भाड़ा वृद्धि से व्यापारियों में भारी आक्रोश, काला बिल्ला लगाकर करेंगे विरोध प्रदर्शन

October 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: गोलमुरी में आग से बेघर हुआ परिवार, विधायक पूर्णिमा साहू ने बढ़ाया मदद का हाथ, 15 ब्लूस्कोप टीन से बनेगा अस्थायी आशियाना

October 30, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group