Site icon Lahar Chakra

आरपीएफ ने पूरे आनंद विहार झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस को खंगाला लिया जांच, नहीं पकड़ाया अपराधी

गोमो. हटिया-आनंद विहार झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस (12817 अप) से एक अपराधी के बिहार की ओर भागने की सूचना पर रविवार को आरपीएफ की टीम ने पूरी ट्रेन की जांच की, पर अपराधी नहीं मिला. गोमो स्टेशन पर आरपीएफ की टीम पहले से तैनात थी. ट्रेन के गोमो पहुंचते ही आरपीएफ की टीम हरकत में आ गयी. टीम ने ट्रेन के सभी कोचों की जांच की, परंतु ट्रेन में कोई अपराधी नहीं मिला. गोमो से पहले बोकारो आरपीएफ ने भी ट्रेन के सभी कोचों की जांच की थी. संभावना व्यक्त की जा रही है कि अपराधी बोकारो से पहले ही ट्रेन से उतर कर फरार हो गया. गोमो आरपीएफ ने अपराधी के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इनकार कर दिया.

Exit mobile version