Jamshedpur. बागबेड़ा में नारेबाजी और गाली-गलौज को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हंगामा और मारपीट हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर बागबेड़ा थाना और परसुडीह थाना पुलिस दलबल के साथ पहुंची. बागबेड़ा थाना क्षेत्र के एलबीएसएम कॉलेज रोड में यह घटना सोमवार की शाम श्री श्री बजरंग अखाड़ा समिति के द्वारा विसर्जन जुलूस निकालने के वक्त हुई. मामला इतना बढ़ गया कि विशेष शाखा के सब-इंस्पेक्टर अनीस शर्मा पर हमला कर उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा.

युवकों ने वीडियो डिलीट करने की मांग की और उन पर हमला कर दिया. मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने समय रहते उन्हें भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला.स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच जारी है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. वहीं, बजरंग अखाड़ा समिति ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो आगे भी विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा.