Site icon Lahar Chakra

Ordisha: रूंगटा के ढेंकनाल इस्पात संयंत्र में मशीनी ढांचा गिरने से दो मजदूरों की मौत एवं कुछ मजदूर गंभीर रूप से घायल, एसपी बोले- पुलिस पहुंची है, घटना की जांच की जायेगी

 

भुवनेश्वर . ओडिशा के ढेंकनाल जिले में सोमवार को एक निजी इस्पात संयंत्र में मशीनी ढांचा ढह जाने से दो श्रमिकों की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना ढेंकनाल जिले के झाड़बांधा स्थित रूंगटा माइंस लिमिटेड (ढेंकनाल इस्पात संयंत्र) में हुई. घटना के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया गया.
ढेंकनाल के पुलिस अधीक्षक एम संदीप संपत ने फोन पर ‘बताया कि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना में दो श्रमिकों की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए हैं. पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घटना की जांच की जाएगी.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. आशंका है कि मजदूर दूसरे राज्यों से आए थे.

Exit mobile version