Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur Durga Puja: जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की ग्रामीण एवं शहरी जोन की हुई बैठक, समितियों ने अपने-अपने क्षेत्र की रखी समस्याएं
    Headlines

    Jamshedpur Durga Puja: जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की ग्रामीण एवं शहरी जोन की हुई बैठक, समितियों ने अपने-अपने क्षेत्र की रखी समस्याएं

    News DeskBy News DeskSeptember 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति द्वारा रविवार को साउथ जोन, नार्थ जोन और सेंट्रल जोन बी की बैठक संपन्न हुई. इसमें सभी पूजा कमेटी के लोगों ने अपनी अपनी क्षेत्र की परेशानी से पदाधिकारियों को अवगत कराया. इस मौके पर ट्रैफिक जाम की समस्या सबसे ज्यादा पाया गया. साउथ जोन की बैठक प्रमोथ नगर क्लब में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता परमात्मा मिश्रा ने किया और संचालन राजेश राय ने किया. बैठक में सर्वप्रथम बडौदा घाट पुल पर चर्चा की गयी. परसुडीह , बारीगोड़ा, गदडा मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति से भी दुर्गा पूजा समितियों ने पदाधिकारियों को अवगत कराया. शिव मंदिर दुर्गा पूजा समिति ने परसुडीह चौक पर अवैध टेंपो स्टैंड को हटाने की मांग की. बागबेड़ा मुख्य मार्ग पर कचरे के अंबार को हटाने का आग्रह किया गया. सरजमदा दुर्गा पूजा समिति ने असुरक्षित ट्रांसफार्मर की बात कही. बीना पाणी क्लब दुर्गा पूजा समिति ने पूजा के मार्ग में पड़ने वाले नहर के दोनों और रेलिंग लगवाने का आग्रह किया.

    समिति के महासचिव आशुतोष सिंह समितियों को आश्वस्त किया कि समस्याओं को यथाशीघ्र निराकरण किया जाएगा, केंद्रीय समिति के लगातार प्रयास से आज बागबेड़ा बडौदा घाट पुलिया का निर्माण कार्य प्रारंभ होने वाला है. वहीं दूसरी ओर नॉर्थ जोन की बैठक में लाइसेंस की प्रक्रिया ,हाईमास्ट लाइट,ड्रेनेज, विसर्जन मार्ग की समस्या पर चर्चा किया गया. मानगो हनुमान मंदिर में आयोजित हुई बैठक में आस्था स्पेस टाउन दुर्गा पूजा समिति ने हाई मस्ट लाइट एवं साफ सफाई के समस्या से अवगत करवाया. झूलते हुए तार को हटवाने की मांग की. वहीं सेंट्रल जोन बी की बैठक बंगाल क्लब में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से 16 दुर्गा पूजा समितियों ने पेड़ों की छटाई के लिए आग्रह किया. इसके अलावे स्लैग की आपूर्ति एवं साफ सफाई की समस्या से अवगत कराया.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    कुछ पूजा कमेटियों ने विसर्जन मार्ग में पड़ने वाले बैनर को हटाने की मांग की गई. उत्कल महादेव दुर्गा पूजा समिति के द्वारा पंडाल के आगे अवैध दुकान को हटाने की मांग जिला प्रशासन से की. इस मौके पर जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव आशुतोष सिंह, उपाध्यक्ष गौतम प्रसाद ,जितेंद्र कुमार , अतुल प्रभात, राजू बॉस, मिथुन चक्रवर्ती, अशोक दत्ता, संतोष कुमार, प्रदीप , अमीयो ओझा, रवि भुया, सनी कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Rural and urban zone meeting of Jamshedpur Durga Puja Central Committee was held the committees presented the problems of their respective areas.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group