Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Russia: Azerbaijan Airlines का विमान कजाखस्तान में दुर्घटनाग्रस्त; 30 से अधिक के मारे जाने की आशंका
    Headlines

    Russia: Azerbaijan Airlines का विमान कजाखस्तान में दुर्घटनाग्रस्त; 30 से अधिक के मारे जाने की आशंका

    News DeskBy News DeskDecember 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Moscow. अजरबैजान एयरलाइन्स का एक विमान बुधवार को कजाखस्तानी शहर अकताऊ में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 30 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि विमान में 67 लोग सवार थे और कम से कम 32 लोग बच गये. कजाखस्तान के आपात मंत्रालय ने एक टेलीग्राम बयान में कहा कि विमान में सवार लोगों में चालक दल के पांच सदस्य शामिल थे.

    मंत्रालय ने रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘रिया नोवोस्ती’ को बताया कि कम से कम 29 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रूसी समाचार एजेंसी ‘इंटरफैक्स’ ने चिकित्साकर्मियों के हवाले से अपनी खबर में बताया कि चार शव बरामद कर लिये गए हैं तथा घटनास्थल पर मौजूद आपात सेवा के कर्मियों ने बताया कि प्रारंभिक आकलन के अनुसार दोनों पायलट दुर्घटना में मारे गए हैं.

    अजरबैजान एयरलाइन्स ने पहले कहा था कि उसके द एंब्रेयर 190 विमान को आपात स्थिति में शहर से तीन किलोमीटर दूर उतरना पड़ा. कजाखस्तान के आपात मंत्रालय ने शुरू में कहा था कि दुर्घटना में 25 लोग बच गए हैं. बाद में उसने यह संख्या 27 बताई और फिर इसे 28 और 29 बताया.

    अजरबैजान के महाभियोजक कार्यालय ने बाद में बताया कि दुर्घटना में कम से कम 32 लोगों की जान बच गयी तथा यह संख्या अंतिम नहीं है. विमान ने अजरबैजान की राजधानी बाकू से रूस के शहर ग्रोंजी के लिए उड़ान भरी थी. अजरबैजान एयरलाइन्स के अनुसार, विमान में सवार 37 यात्री अजरबैजानी नागरिक थे. इसके अलावा इसमें 16 रूसी नागरिक, कजाखस्तान के छह और किर्गिस्तान के तीन नागरिक भी थे.

    SERAIKELA NEWS: सरायकेला के कुचाई में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त, 1300 किलो महुआ नष्ट

    रूस की संघीय हवाई परिवहन एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि प्रारंभिक सूचना से पता चलता है कि विमान से एक पक्षी के टकराने के बाद पायलट ने विमान को अकताऊ की ओर मोड़ने का फैसला किया और आपात स्थिति में उसे उतारना पड़ा. ऑनलाइन सामने आ रहे मोबाइल फोन फुटेज में विमान को तेजी से जमीन पर गिरते और उसमें आग लगते देखा जा सकता है. एक अन्य फुटेज में विमान का पिछला हिस्सा पंखों से अलग होते हुए और बाकी हिस्सा घास में उल्टा पड़ा हुआ देखा गया. सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए कुछ वीडियो में जीवित बचे लोगों को विमान के मलबे से साथी यात्रियों को खींचते हुए देखा जा सकता है.

    ‘फ्लाइटरडार24’ ने अलग से एक ऑनलाइन पोस्ट में कहा कि विमान को ‘जीपीएस जैमिंग’ का सामना करना पड़ा, जिससे विमान गलत एडीएस-बी डेटा भेज रहा था’. विमान निर्माता कंपनी एंब्रेयर ने बुधवार सुबह घटना पर प्रतिक्रिया देने के अनुरोध पर तत्काल कोई जवाब नहीं दिया है. अजरबैजान एयरलाइन्स ने एक बयान में कहा कि वह जनता को ताजा जानकारी देती रहेगी. अजरबैजान की सरकारी समाचार एजेंसी, ‘अजरटैक’ ने कहा कि अजरबैजान के आपात विभाग के मंत्री, देश के उप महाभियोजक और अजरबैजान एयरलाइन्स के उपाध्यक्ष सहित एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल को ‘मौके पर जांच’ के लिए अकताऊ भेजा गया है.

    राष्ट्रपति की प्रेस सेवा ने बताया कि अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव सेंट पीटर्सबर्ग की यात्रा पर थे और वह दुर्घटना की खबर सुनकर अजरबैजान लौट आये. अलीयेव ने सोशल मीडिया पर एक बयान में पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने लिखा, ‘मैं बहुत दुख के साथ पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’

    JAMSHEDPUR NEWS: एमजीएम अस्पताल को पानी देने के लिए जिला प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने वाटर टावर निर्माण में देरी पर दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    रूसी राष्ट्रपति भवन ‘क्रेमलिन’ के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने संवाददाताओं को बताया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अलीयेव से फोन पर बात की और अपनी संवेदना व्यक्त की. कजाखस्तान और अजरबैजान दोनों के अधिकारी इस दुर्घटना की जांच कर रहे हैं.
    विमान निर्माता कंपनी एंब्रेयर ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को दिए एक बयान में कहा कि कंपनी सभी संबंधित अधिकारियों की सहायता के लिए तैयार है.’

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    more than 30 feared dead Russia: Azerbaijan Airlines plane crashes in Kazakhstan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    SERAIKELA NEWS: सरायकेला के कुचाई में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त, 1300 किलो महुआ नष्ट

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: एमजीएम अस्पताल को पानी देने के लिए जिला प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने वाटर टावर निर्माण में देरी पर दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जनगणना-2027 को लेकर बढ़ी हलचल, उपायुक्त आवास से हुई मकान सूचीकरण कार्य की शुरुआत

    June 4, 2026
    Recent Post

    SERAIKELA NEWS: सरायकेला के कुचाई में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त, 1300 किलो महुआ नष्ट

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: एमजीएम अस्पताल को पानी देने के लिए जिला प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने वाटर टावर निर्माण में देरी पर दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जनगणना-2027 को लेकर बढ़ी हलचल, उपायुक्त आवास से हुई मकान सूचीकरण कार्य की शुरुआत

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मानसून से पहले एक्शन में JNAC, उप नगर आयुक्त ने किया बड़े नालों की सफाई का औचक निरीक्षण

    June 4, 2026

    DHANBAD NEWS: धनबाद रेल मंडल में रेलवे का बड़ा एक्शन, मेगा टिकट चेकिंग अभियान में कटे हजारों चालान

    June 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group