Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»वीर शहीद निर्मल महतो के 35वें शहादत दिवस पर जमशेदपुर में आयोजित सभा को मुख्यमंत्री ने संबोधित कर कहा कि झारखंड को शहीदों के सपनों का झारखंड बनाना हैl
    Jamshedpur

    वीर शहीद निर्मल महतो के 35वें शहादत दिवस पर जमशेदपुर में आयोजित सभा को मुख्यमंत्री ने संबोधित कर कहा कि झारखंड को शहीदों के सपनों का झारखंड बनाना हैl

    News DeskBy News DeskAugust 8, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    वीर शहीद निर्मल महतो के 35वें शहादत दिवस पर जमशेदपुर में आयोजित सभा को मुख्यमंत्री ने संबोधित कर कहा कि झारखंड को शहीदों के सपनों का झारखंड बनाना हैl

    *जमशेदपुर।* मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि वीर शहीद निर्मल महतो का बलिदान राज्य हमेशा याद रखेगा। झारखंड आंदोलन के इस प्रणेता ने झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने में अपना प्राण न्योछावर कर दिया था। हमें उनके पद चिन्हों पर चलकर राज्य को आगे बढ़ाने का काम करना है। हमें एकजुटता के साथ राज्य के विकास में अपना योगदान देना है।

    मुख्यमंत्री आज वीर शहीद निर्मल महतो के 35वें शहादत दिवस के अवसर पर कदमा जमशेदपुर में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शहीद निर्मल महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शहीद निर्मल महतो के आवास स्थित उनके स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित किया एवं परिजनों से मुलाकात की।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय गुरुजी के नेतृत्व में झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने के लिए कई वीरो ने अपने शहादत दिए हैं। कोल्हान प्रमंडल के कई वीर सपूतों ने राज्य को अलग दर्जा दिलाने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। आज हमें उन शहीदों के सपनों का झारखंड निर्माण करना है। जिसके लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

    Railway Ticket Reservation: अब यात्री आरक्षण प्रणाली से प्रति मिनट 1.25 लाख टिकट की होगी बुकिंग, मौजूदा क्षमता 25,000 है

    मुख्यमंत्री ने कहा कि नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की बैठक में सभी राज्य के मुख्यमंत्री आए थे। बैठक में मैंने कहा था कि झारखंड का खनिज पूरे देश में जा रहा है, लेकिन झारखंड को इसका उचित मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का 1 लाख 36 करोड़ रुपए खनन कंपनियों पर बकाया है, केंद्र सरकार इस राशि को दिलाने का कार्य करे ताकि इस राशि का उपयोग राज्य के सर्वांगीण विकास में किया जा सके।

    *घर में एक फलदार पेड़ लगाने पर 5 यूनिट बिजली फ्री*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सुखाड़ जैसी स्थिति बन रही है, सरकार किसानों के हित के लिए कार्य कर रही है। सरकार खेती के लिए सिंचाई प्राप्त हो सके उसके लिए योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में चारों तरफ कंक्रीट के जंगल बढ़ रहे हैं। इस हेतु सरकार एक योजना लाई है जिसके तहत शहर में रहने वाले व्यक्ति जो एक फलदार पेड़ लगाएंगे उन्हें 5 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी।

    Himanshu Murder Case: हिमांशु हत्याकांड के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने झोंकी ताकत, जमशेदपुर बंद को लेकर अलर्ट

    *9 एवं 10 अगस्त को राज्य में मनाया जाएगा आदिवासी महोत्सव*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 एवं 10 अगस्त को राज्य में आदिवासी महोत्सव मनाने जा रही है। इस महोत्सव के जरिए हम अपनी संस्कृति को राष्ट्र पटल पर रखने का काम करेंगे। इस महोत्सव में हमारे आदिवासी सभ्यता को दिखाने का कार्य किया जाएगा। इस महोत्सव में विभिन्न राज्य एवं देश-विदेश के आदिवासी भाई-बहन आएंगे जो अपने संस्कृति से हमें अवगत कराएंगे और हमारी संस्कृति को समझने का उन्हें मौका मिलेगा।

    इस अवसर पर झारखंड सरकार के मंत्री चंपाई सोरेन, बन्ना गुप्ता, श्रीमती जोबा मांझी, इचागढ़ की विधायक श्रीमती सविता महतो, समीर मोहंती, संजीव सरदार, मंगल कालिंदी, उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम विजया जादव, जिला प्रशासन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में आम जनता उपस्थित रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Sahid nirmal mahto
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Railway Ticket Reservation: अब यात्री आरक्षण प्रणाली से प्रति मिनट 1.25 लाख टिकट की होगी बुकिंग, मौजूदा क्षमता 25,000 है

    July 2, 2026

    Himanshu Murder Case: हिमांशु हत्याकांड के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने झोंकी ताकत, जमशेदपुर बंद को लेकर अलर्ट

    July 2, 2026

    CKP Railway: रेल लाइन मेंटेनेंस को लेकर आज से 18 नवंबर तक ब्लॉक, लंबी दूरी की 12 एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

    July 2, 2026
    Recent Post

    Railway Ticket Reservation: अब यात्री आरक्षण प्रणाली से प्रति मिनट 1.25 लाख टिकट की होगी बुकिंग, मौजूदा क्षमता 25,000 है

    July 2, 2026

    Himanshu Murder Case: हिमांशु हत्याकांड के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने झोंकी ताकत, जमशेदपुर बंद को लेकर अलर्ट

    July 2, 2026

    CKP Railway: रेल लाइन मेंटेनेंस को लेकर आज से 18 नवंबर तक ब्लॉक, लंबी दूरी की 12 एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

    July 2, 2026

    Jharkhand: अवैध संबंध के आरोप में महिला और पुरुष को पीटा, चप्पलों की माला पहनाकर अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया

    July 2, 2026

    Share Bazar: कच्चे तेल की कीमतों में और गिरावट से शेयर बाजार में तेजी, Sensex 300 अंक से अधिक चढ़ा

    July 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group